आज इस पोस्ट में आप पुलिहोरा बनाने की विधि हिंदी में जानेगे (how to make pulihora in hindi) |
ये रेसिपी दक्षिण भारत से सम्बंधित है |
आपको बता दें की दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ भारत ही नहीं विदेशों से भी सैलानी आते हैं |
विदेशी प्रयटक के लिए वहां की संस्कृति और खान पान को जानने की उत्कंठा रहती है |
इसलिए वो वहां आते रहते हैं |
ये बेहद शांत और प्रकृति से भरपूर राज्य है |
इस राज्य का सबसे बड़ा शहर विशाखापत्तनम है |
इस पोस्ट में हम इसी राज्य के एक वयंजन 'पुलिहोरा' को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं | (pulihora recipe in hindi).
यहाँ हम इस व्यंजन को बनाने की पूरी प्रक्रिया को एक के बाद के सीखेंगे (pulihora recipe step by step) |
सबसे पहले हम इस Pulihora Recipe को बनाने में इस्तेमाल होने वाली समग्रिः को जानते हैं |
पुलिहोरा बनाने की सामग्री -
- सबसे पहले हम पके हुए चावल लेंगे - 3 कप
- एक चम्मच उरद दाल
- आधा चम्मच सरसों के दाने
- साबुत लाल मिर्च - दो
- आधा चम्मच हिंग और 6 से 7 करी पत्ता
- एक चम्मच इमली का अर्क
- एक चम्मच के लगभग धनिया पत्ता
- एक चम्मच के लगभग तेल और मूंगफली
- नमक स्वादानुसार (लगभग आधा चम्मच)
- एक चम्मच गुड़
- आधा चम्मच जीरा
अब हम जानते हैं पुलिहोरा बनाने की विधि - Pulihora Kaise Banate Hain
- सबसे पहले हम कड़ाही लेंगे |
- उसे आंच पर चढ़ा देंगे |
- अब उसमे तेल गर्म करने के लिए डालेंगे |
- तेल गर्म होने के बाद उसमे ऊपर दी गयी समग्रिः में से मिर्च, हिंग, मूंगफली, उरद दाल, चना दाल और सरसों को लेकर गर्म तेल में डालकर अच्छी तरह भुन लेंगे |
- उसके बाद गुड़, इमली के अर्क, नमक और हल्दी को भी इसमें डाल देंगे |
- इन्हें अच्छी तरह से मिला देंगे |
- इन सभी को आंच पर कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ देंगे |
- अब आप कड़ाही में चावल के साथ कड़ी पत्ता को दाल कर पका लें |
- इन दोनों को पकाते समय इन्हें बार बार चलाते रहें | जिससे ये कड़ाही में पकडे नहीं |
- करीब दस मिनट तक इन्हें पकायें |
- अब इसमें धनिया पत्ता को भी मिला दें |
- अब Pulihora आपके लिए तैयार है |
- इसे आप पापड़ और दही के साथ भी सर्व कर सकते हैं |
![]() |
| पुलिहोरा (Pulihora) |
इस रेसिपी को बनाने के समय में आप काजू और मेथी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | ये दोनों व्यंजन के स्वाद को बढ़ने में सहायक होंगे |
अगर ये पोस्ट आपको पसंद आया तो सब्सक्राइब करें |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें